गुंजन सिंह का बॉलीवुड धमाका सांग “बेबी तेरा धंधा गन्दा है” हुआ रिलीज, नीलम राजपूत के जलवे
मुंबई : भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह के गानों की गूंज अब भोजपुरी जगत से निकल कर बॉलीवुड के गलियारों में भी सुनाई देने लगी है। उनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। अब इनका नया धमाकेदार हिंदी गाना रिलीज हुआ है “बेबी तेरा धंधा गन्दा है”। इसका पोस्टर और मोशन पोस्टर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाना स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। हर तरफ से यही रिएक्शन आ रहा है कि अरे क्या गाना है, गुंजन सिंह ने गजब डांस किया है। बॉलीवुड स्टाइल के इस गीत को गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है जिसमें गुंजन सिंह के साथ नीलम राजपूत नजर आ रही हैं।
गाने का कॉन्सेप्ट शानदार है और इतना पेप्पी नम्बर है कि आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। नीलम राजपूत इसमें कहती हैं “लाखो हैं फॉलोवर मेरे इंस्टा फेसबुक पे, मरते हैं सारे मेरे ब्यूटीफुल लुक पे, मेरे आगे फीका ये चंदा है, मेरे लिए पागल यहां हर बंदा है, यह प्यार साला गले का फंदा है।” तो गुंजन सिंह गाते हैं “दिल तोड़ने का जो ये तेरा धंधा है बेबी गन्दा है।”
गुंजन सिंह का वाकई यह एक डिफ्रेंट थीम पर बेस्ड गाना है जिसे खूब लाइक शेयर किया जा रहा है और उनके फैन्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया “गुंजन भइया का कोई जोड़ नही है।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा है “ब्लॉकबस्टर है यह गाना।”
इस स्पेशल गीत को यादव राज ने लिखा है संगीत दिया है शुभम राज एसबीआर ने। डायरेक्टर ऐश्वर्या शर्मा हैं। कोरियोग्राफर आनशी तनेजा और शिवम बहुगुणा हैं। डीओपी ऐश्वर्या शर्मा, सनी यादव हैं। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। एडिटर कीर्ति मान, डीआई कलरिस्ट मोइन खान, असिस्टेंट डायरेक्टर सनी यादव, एसोसिएट डायरेक्टर और प्रोडक्शन हेड एंडी दसाध हैं।