निवेश त्रिपाठी कर रहे हैं धमाकेदार एंट्री

नए साल में फिल्म "तमंचे पर डिस्को" से लीड ऐक्टर के रूप में लांच होंगे निवेश त्रिपाठी

मुंबई| नया साल नई उम्मीदें और नया धमाल लेकर आया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई नई फिल्मे इस साल बन रही हैं, कई नए चेहरे भी इंट्रोड्यूस होने जा रहे हैं।नए साल 2021 में बतौर हीरो निवेश त्रिपाठी लांच होने जा रहे हैं। फिल्म “तमंचे पर डिस्को” से निवेश त्रिपाठी धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। अपने होम प्रोडकशन अमन सिने विज़न से हालांकि उन्होंने दो भोजपुरी फिल्मों “स्पेशल एनकाउंटर” और “जिंदगी बन गए हो तुम” में काम किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म लव स्टेशन मेे भी काम किया है मगर इन फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग किरदार अदा किए थे। और अब केंद्रीय भूमिका में वह तमंचे पर डिस्को में दिखाई देंगे।

निवेश त्रिपाठी कुशीनगर पडरौना के रहने वाले हैं।  अरुण राज को वह अपना गुरु मानते हैं जिनकी छत्रछाया में ही रहकर उन्होंने काम किया है। दिल्ली से निवेश त्रिपाठी ने एक्टिंग का कोर्स किया है जहां से उन्होंने कैमरा फेस करने की तमाम बारीकियों को सीखा समझा है। निवेश त्रिपाठी का मानना है कि भोजपुरी में अच्छी फिल्में बननी चाहिए ताकि फैमिली दर्शकों को भी फिल्म देखने में मजा आए। फिल्म की मेकिंग इतनी बेहतर हो कि भोजपुरी सिनेमा भी पी वी आर और आईनॉक्स मेट्रो जैसे मल्टी प्लेक्स थिएटर्स में लगे। भोजपुरी फिल्मों में डबल मीनिंग संवाद ना हों, गंदे वल्गर गाने नहीं होने चाहिए।

निवेश त्रिपाठी का दावा है कि उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है सभी परिवारिक फिल्मे हैं जिनमें वल्गैरिटी नहीं है। निर्देशक अरुण राज की भोजपुरी फिल्म “जिंदगी बन गए हो तुम” में गणेश गौतम, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह और निवेश त्रिपाठी जैसे कलाकार थे। जहां तक भोजपुरी फिल्म “स्पेशल एनकाउंटर” की बात है, तो इसमें राकेश मिश्रा हीरो थे, निर्माता गणेश गुप्ता और निर्देशक अरुण राज थे। इस फ़िल्म में राकेश मिश्रा के साथ ऋतू सिंह भी पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में थीं. उनके साथ गणेश गुप्ता भी दिखाई दिए थे। अमन फ़िल्म सिने विजन के बैनर तले बनी फिल्म स्पेशल एनकाउंटर के निर्देशक जाने माने कोरियोग्राफ़र अरुण राज थे. इस फिल्म में निवेश त्रिपाठी भी एक अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. फिलहाल निवेश त्रिपाठी की नज़र फिल्म तमंचे पर डिस्को पर है, जिसके द्वारा वह हीरो के रूप में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक शानदार फिल्म बन रही है जिसमें निवेश त्रिपाठी का रोल काफी अलग होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *