समर सिंह का धमाकेदार गाना “प्यार में रिक्शा खिचत बानी” कल 16 जनवरी को सुबह 5:45 बजे जे पी स्टार पिक्चर्स से होगा रिलीज़

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने आजकल यूटयूब पर धमाल मचाए हुए हैं। अब समर सिंह एक और धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “प्यार में रिक्शा खिचत बानी”। यह गाना कल 16 जनवरी को सुबह 5:45 बजे जे पी स्टार पिक्चर्स से रिलीज़ हो रहा है। समर सिंह इस गाने से 2021 में धमाका करने जा रहे हैं। इस के पोस्टर में समर सिंह लूंगी पहन के एक रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं उनके रिक्शे पर एक हसीना बैठी हुई है। समर सिंह का लुक इस गाने में बेहतरीन है। उनके कंधे पर एक गमछा भी है और उनका रिक्शा फूलों और दिल का नक्शा बने बैलून से सजा हुआ है।
इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं कुंदन प्रीत ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इस बेहतरीन विडियो को डायरेक्ट किया है गोल्डी जयसवाल ने। समर सिंह के इस धमाकेदार सांग के कोरियोग्राफर हैं बॉबी जैक्सन। इस गाने की परिकल्पना मोती राम की है। इसके एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। इसके डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। गौरतलब है कि इंडिया टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में समर सिंह का नाम विशेष रूप से दर्ज किया गया है। समर सिंह अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के प्यार आशिर्वाद को ही अपनी कामयाबी और अपनी लोकप्रियता का श्रेय देते हैं। तो देखना ना भूलें शनिवार को समर सिंह और शिल्पी राज का यह नया धमाका “प्यार में रिक्शा खीचत बानी”। लोग प्यार में क्या क्या नहीं करते हैं यहां तो समर सिंह को रिक्शा खींचना पड़ रहा है।