बी4यू की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जय यादव बस्ती में, शुभी शर्मा के साथ  पहली बार कर रहे हैं स्क्रीन शेयर

भोजपुरी फिल्म जगत के चहेते एक्टर जय यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में B4U भोजपुरी टीवी चैनल की नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं। जय यादव पहली बार शुभी शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

B4U मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत इस निर्माणाधीन फिल्म के निर्माता हैं संदीप सिंह व सुभाष चव्हाण हैं। फिल्म के निर्देशक है अजय झा। जय यादव B4U के साथ फिल्म करके काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में जय यादव और शुभी शर्मा के साथ किरन यादव, कृष्णा कुमार, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, जे नीलम, दीपक सिन्हा, संजीव सोलंकी, संजीव मिश्रा, लोटा तिवारी, रीतू पाण्डेय, प्रज्ञा तिवारी इत्यादि हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन इस फिल्म के अलावा जय यादव की इस साल कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। जिनमें आम्रपाली दुबे के साथ “मेरे रंग में रंगने वाली”, निधि झा के साथ “साथ छूटे ना साथिया”, काजल राघवानी के साथ दो फिल्म “अमानत” और “गुण्डों की आयेगी बरात”, रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां”, निहारिका पवार व रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गये”।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *