भोजपुरी सिनेमा में नया ट्रेंड लाने वाली खेसारी लाल यादव स्टार संपूर्ण पारिवारिक फिल्म संघर्ष का पार्ट 2 का निर्माण करेंगे रत्नाकर कुमार

फिर खेसारीलाल यादव करेंगे रत्नाकर कुमार के साथ संघर्ष

मुंबई| वर्ष 2018 में आई जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ की अपार सफलता के बाद अब जल्द ही निर्माता रत्नाकर कुमार ‘संघर्ष 2’ लेकर आ रहे हैं। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या संघर्ष 2 की कहानी पहली कहानी को आगे बढ़ाएगी या संघर्ष 2 की कहानी कुछ हटके होगी। हालही में रत्नाकर कुमार द्वारा सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्टर शेयर किया गया है। जोकि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में कुछ ज्यादा तो रिवील नहीं किया गया है, लेकिन पोस्टर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम लिखा हुआ है, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में एक बार फिर से खेसारी अपना संघर्ष दोहराएंगे। इस बार भी संघर्ष 2 की बागडोर निर्देशक पराग पाटिल के हाथों में हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्देशक हैं मुन्ना। फिल्म का लेखन और स्क्रीनप्ले राकेश त्रिपाठी का है और मार्केटिंग विजय यादव संभाल रहे है। फिल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी रामचन्द्र यादव और ब्रजेश मेहर के पास है।
बता दें कि वर्ष 2018 में आई खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस फ़िल्म ने महिला देशको को भी सिनेमाघरों में आने को मजबूर कर दिया था, फ़िल्म की कहानी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित थी। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म को सुपर डुपर हिट बनाया। हालही में फ़िल्म संघर्ष को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था । यह पर भी फ़िल्म ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 100 मिलियन क्लब में अपनी जगह बनाई है। और अभी भी फिल्म यूटयूब पर धड़ले से देखी जा रही है। अब देखना होगा कि निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव क्या फिर से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो पाएंगे कि नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *