खेसारीलाल यादव की फुल मूवी कुली नं०.1 को मिले 3 दिन में 4 मिलियन व्यूज

मुंबई| सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म कुली नं०.1 फुल मूवी को तीन दिन में चार मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुई यह फुल मूवी कुली नंबर वन दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में एक बार फिर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। साथ ही खेसारी लाल यादव के साथ सिनेतारिका रूपा गांगुली की भी काफी सराहा की गई है। संजय पांडेय ने उम्दा अभिनय किया है। देव सिंह ने लाजवाब परफार्मेंस किया है। यह फिल्म सिनेमा हॉल पर सुपरहिट का परचम लहराया ही था, अब यूट्यूब पर भी तहलका मचा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। तीन दिन में चार मिलियन व्यूज का भरपूर प्यार आशीर्वाद दर्शकों ने दिया है। प्रकृति फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म कुली नं०.1 के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद हैं। निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। संगीतकार शिवम आजाद हैं। छायांकन सरवन नटराजन, नृत्य कानू मुखर्जी व महेश आचार्य, मारधाड़ सतीश अन्ना, कला सम्राट चंद्रा, संकलन अतनु घोष का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब मुंबई में किया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, पूजा गांगुली, संजय पांडेय, देव सिंह, महेश आचार्य आदि हैं।

Show More

Related Articles