नीलम गिरी, प्रियंका सिंह का नया सांग “धड़कन बढ़ल बा” बढ़ा रहा है लोगों की धड़कनें

मुंबई| भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन नीलम गिरी और सिंगर प्रियंका सिंह फैन्स के लिए नया धमाका लेकर आए हैं। नीलम गिरी और प्रियंका सिंह के इस शानदार गीत का नाम है “धड़कन बढ़ल बा”। यह सांग आज ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घंटे में अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं। प्रियंका सिंह ने इसे विशेष शैली में गाया है जबकि वीडियो में नीलम गिरी के लाजवाब जलवे नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी इस ऎक्ट्रेस और इस सिंगर की जोड़ी वीडियो सांग लेकर आती है, यूट्यूब पर गर्दा उड़ा देती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत का वीडियो जैसे ही रिलीज हुआ, वैसे ही नीलम गिरी के फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों ने इसे खूब देखना शुरू कर दिया है। धड़कन बढ़ल बा गाने ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और लोग इस गाने को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस सांग पर फैन्स के अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।
इस वीडियो सांग में नीलम गिरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस सांग में नीलम गिरी अपनी मनमोहक अदाओं से दर्शकों को अपनी ओर रिझा रही वाली हैं।
गौररलब है कि नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री में नई सेंसेशन बनकर उभरी है। इन पर फिल्माए हुए गीत यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं। नीलम भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। इनके कई गीत यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। धड़कन बढ़ल बा भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब है। इस गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। डायरेक्शन रवि पंडित द्वारा किया गया है। कोरीयोग्राफर राहुल यादव हैं। गाने को एडिट दीपक पंडित ने किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *