प्रवेशलाल यादव, काजल राघवानी, आदित्य ओझा “बंसी बिरजू” का गाना “चीज कईले बाड़ू पवित्र” रिलीज होते ही हुआ वायरल

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और सिनेस्टार आदित्य ओझा के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “बंसी बिरजू” का वीडियो सांग “चीज कईले बाड़ू पवित्र” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ किया गया है। जोकि रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। इस गाने को मोहन राठौड़ और अन्तरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्हें रास्ते पर चलते हुए प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा छेड़ते हुए मस्ती कर रहे हैं। यह गाना रोमांटिक मूड में मस्ती से भरपूर है। गाने का वीडियो काफी शानदार फिल्माया गया है।

इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा बेहद पसंद क़िया जा रहा है। यह फ़िल्म हंसी मजाक, गीत संगीत, ऐक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपुर है। ऐक्टर परवेश लाल यादव, काजल राघवानी और आदित्य ओझा की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘बंसी बिरजू’ को संतोष मिश्रा ने लिखा है, जो जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक रहे हैं।

आपको बता दें कि रियल लाइफ में भी सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा बड़े अच्छे दोस्त हैं और इस फिल्म में इनकी जोड़ी ‘बंसी बिरजू’ के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती और धमाल काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच एक गजब की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रही है। ‘बंसी बिरजू’ के बीच में काजल राघवानी की धमाकेदार एंट्री गजब इंटरटेनमेंट करने वाली है।

वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू के निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार आशीष वर्मा और छायाकार डीके शर्मा हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं। फिल्म के गीतकार कुंदन प्रीत हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *