राजा राजकुमार 11 दिसंबर को होगी पूरे भारत में एक साथ रिलीज
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक व सुपरस्टार रितेश पांडे और भोजपुरी की आईकॉन अक्षरा सिंह के शानदार अभिनय से भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार आगामी 11 दिसंबर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में जहां रितेश पांडे और अक्षरा सिंह अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे, वहीं नवोदित अभिनेता प्रतीक मिश्रा इस फिल्म से बतौर हीरो सिनेमा के रुपहले पर्दे पर एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का लुक दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। उनके लुक को दर्शकों की तरफ से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलने वाला है। यह ट्रेलर एक्शन, इमोशन, कॉमेडी व चुटीले संवादों से भरपूर दिख रहा है।
रितेश पांडे का एक्शन और अक्षरा सिंह का देसी लुक में मोटरसाइकिल चलाने का अंदाज़ निराला है। इस फिल्म में पहली बार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। साथ ही प्रतीक मिश्रा भी अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। साथ में दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, सोमदत्त, उपेंद्र यादव और गुड्डू सिंह का शानदार परफार्मेंस दर्शकों का मन मोह लेगा। यह फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी बेस्ड है। जे.एम.एस. प्रस्तुत एवं शांति फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म राजा राजकुमार के निर्माता सुभाष साईं व राजीव रंजन कश्यप हैं। निर्देशक एच.एस. पवन हैं। कथा पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं। गीतकार मनोज मतलबी, प्यारे लाल यादव कवि, विभाकर पांडेय, सुमित सिंह चंद्रवंशी, विमलेश उपाध्याय, विशाल दूबे मुन्ना, अजीत मंडल हैं। छायांकन महेश वेंकटेश, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य कानू मुखर्जी, रामदेव, अनुज मौर्या हैं। प्रोडक्शन मैनेजर बृजेश टाइगर हैं।