राजू सिंह माही और सोनालिका प्रसाद का पहला रैप सांग जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा की मची धूम, गाना हुआ वायरल

                                                                                         राजू सिंह माही और सोनालिका प्रसाद

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के भोजपुरिया सुल्तान कहे जाने वाले सिनेस्टार राजू सिंह माही और सिनेतारिका सोनालिका प्रसाद दोनों की जुगलबंदी में पहली बार गाया हुआ रैप सांग हुआ रिलीज़, जिसके बोल हैं ”जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा”। यह गाना सोशल मीडिया में काफी वायरल रहा है। हर कोई इस गाने की तारीफ करते नजर आ रहा है। बता दें कि जैसे ही इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया, वैसे ही इसके नाम पर तेजी से वायरल होने लगा। गौरतलब है कि यह गाना मेगास्टार रवि किशन के वर्ल्ड फेमस डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा’ पर आधारित रैप सांग है। जो बेहद ही कर्णप्रिय है। गाने रिलीज़ होते ही इस गाने को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा और लोगो के कमेंट भी काफी तादाद में आने लगे। लोगो ने कमेंट का जरिये बताया की गाना बेहद ही अच्छा है।  गाने में अपनी मधुर आवाज दिया एक्टर से सिंगर बने राजू सिंह माही और उनका साथ दी हैं एक्ट्रेस से सिंगर बनी सोनालिका प्रसाद ने। इस गाने को लिखा है गीतकार आशुतोष तिवारी ने और मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार अनुज तिवारी ने। यह रैप सांग देखने और सुनने में बेहद अच्छा लग रहा है। गाने में खुद राजू सिंह माही और सोनालिका प्रसाद ने परफॉर्म किया है। उनकी परफारमेंस काफी धमाकेदार है और गाना काफी रिच बन पड़ा है। सुनने में ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्होंने पहली बार गाना गाया है। यह गाना जितनी बार सुना जाय, उतना ही कम होगा। घर बैठे लोगों का यह गाना खूब मनोरंजन करने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *