समर सिंह ने किया आगवानी माता का दर्शन

देसी ब्वॉय का खिताब हासिल कर चुके और यूट्यूब किंग के नाम से अपनी शोहरत रखने वाले सिनेस्टार समर सिंह ने आगवानी माता का दर्शन किया, जो बिंद्रा बाजार आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में स्थित है। वहां पर उन्होंने माता का दर्शन किया और पूजा, अर्चना किया, साथ ही इस महामारी काल में हर इंसान की सेहत के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें कि समर सिंह के इन दिनों बहुत से देहाती लोकगीत के ऑडियो वीडियो सांग काफी हिट हो रहे हैं। अलग अलग म्यूजिक कंपनियों से रिलीज हुए उनके गानों को लाखों करोड़ों में यूट्यूब पर व्यूज मिल रहे हैं। समर सिंह के लाखों फैन्स हैं, जो उनके गीतों की मांग करते रहते हैं।
उललेखनीय है कि जब से वह संगीत के क्षेत्र कदम रखे हैं, तभी से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में वे धमाल मचाते आ रहे हैं। सिंगर समर सिंह का हर नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाता है। समर सिंह की आवाज़ और अंदाज़ औरों से काफी अलग है। समर सिंह ने अपने देसी अंदाज से श्रोताओं और दशकों को दीवाना बना रखा है। भोजपुरी चईता को अपने अंदाज में गाने वाले समर सिंह लोकगीतों के प्रशंसकों के लिए एक बेशकीमती हीरा है। उनके हर गाने को उनके फैन्स जबरदस्त प्यार देते हैं। समर सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज होने के साथ ही उनकर हर नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। समर सिंह की विशेषता यही है कि उनके भोजपुरी गानों में गांव देहात का देसी तड़का दिखाई देता है। अक्सर उनके गाने उन्हीं पर फिल्माए जाते हैं इसलिए वीडियो में भी समर सिंह का जलवा छाया रहता है।
उललेखनीय है कि सुपर हिट भोजपुरी गीत ‘सईया धरावेला थरेसर…’ की वजह से समर सिंह को काफी पॉपुलरटी मिली थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने गायिकी से भोजपुरी अल्बम के गीत, संगीत और मेकिंग में बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने भोजपुरी अल्बम सांग का ट्रेंड ही चेंज कर दिया है, जोकि आज कल देखने को मिल रहा है। बता दें कि समर सिंह ने भोजपुरी फिल्म विनाशक में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसमें उनकी नायिका सिनेतारिका अंजना सिंह थीं। उस फ़िल्म में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे का स्पेशल सांग भी बड़ा हिट हुआ था। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद समर सिंह जबरदस्त अभिनय सजी एक के बाद एक कई बेहतरीन भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Show More

Related Articles