समर सिंह का वीडियो सांग साड़ी झमकऊवा 16 घन्टे में 1 मिलियन व्यूज

देसी ब्वॉय यूट्यूब किंग समर सिंह का अलग अंदाज में गाया हुआ धमाकेदार गाना साड़ी झमकऊवा की अपार सफलता के बाद इस गाने के वीडियो भी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जोकि मात्र 16 घन्टे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर गया है। यह गीत रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है।

यह मधुर गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स  भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में बारह साल के आर्टिस्ट शुभम जैकर व खुशबू गाजीपुरी ने गजब का डांस किया है। इस गाने को लिखा है आलोक यादव ने और संगीतकार हैं रोशन हेगड़े ने। मिक्स एडीआर आनंद ने किया है। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा हैं। कैमरामैन नित्या मौर्या, कोरियोग्राफर संदीप राज, एडीटर पप्पू वर्मा, परिकल्पना पंकज सोनी, मैनेजर अफजल शाह हैं।

गौरतलब है कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह के गानों का प्रस्तुतिकरण सबसे अलग होता है। वे अपने गानों की शूटिंग गांव-देहात में खपरैल के बने घर के सामने करते हैं, जिसमें गांव की झलक और खाटी भोजपुरी माटी की भनक दिखती है, जिससे लोग खुद ब खुद जुड़ जाते हैं। पिछले साल का सुपरहिट चइता गाना सइयां धरावेला थरेसर के वीडियो में समर सिंह देसी बनियान, लुंगी और गमछा में देहाती ठुमका लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। इस गाने ने रातों रात समर सिंह को स्टार बना दिया था।

आज उनके नक्शे कदम पर भोजपुरी अल्बम के मेकर चलने लगे हैं। उनके अथक प्रयास और परफॉर्मेंस ने भोजपुरी अल्बम के गानों की रूप रेखा ही बदल दी है। समर सिंह के देसी अंदाज़ में गाये हुए गीतों के हिट होने पर अब हर कोई देहाती व धोबी गीत पर आधारित भोजपुरी अल्बम के गाने बनाने लगे हैं। भोजपुरी अल्बम के गानों की मेकिंग में इतना बड़ा बदलाव लाने का पूर्णतः श्रेय समर सिंह को जाता है। इस मिल रही कामयाबी पर समर सिंह अपने चाहने वालों व संगीप्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद देते हैं।

Show More

Related Articles