अंकुश राजा का वीडियो सांग ईयरवा दुबराईल तीन मिलियन व्यूज पार

फेमस सिंगर व अभिनेता अंकुश राजा का मस्ती भरा ऑडियो सांग ईयरवा दुबराईल जाता की अपार सफलता के बाद अब इस गाने का वीडियो को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। अब तक इस गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पार किया है। यह गाना काफी धमाल मचा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया इस गाने को लाखों की तादाद में व्यूज मिले हैं। यह गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है।

इस गाने को अपनी मधुर शैली  में कर्णप्रिय स्वर में अंकुश राजा ने गाकर संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया है। इस गाने में अंकुश राजा और पॉपुलर अभिनेत्री डिम्पल सिंह ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है। उनकी अदाकारी पर दर्शक खूब फिदा हो रहे हैं। उनकी युगलबंदी काफी मनमोहक लग रही है। यह गाना हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को लिखा है गीतकार रोहित पाठक ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार रौशन सिंह ने। गाने के वीडियो निर्देशक आर्यन देव व रिषि राज हैं।

गौरतलब है कि अंकुश राजा ने अब तक जितने भी गाने गाये हैं, सभी गाने काफी हिट रहे हैं। उनके गाये हुए गानों को रिलीज होने का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। उनके चाहने वाले व श्रोताओं ने उनके हर एक गानों को सुपरहिट बनाया है। इसके लिए अंकुश राजा ने अपने फैंस, चाहने वालों तथा श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Show More

Related Articles