प्रियंका रेवड़ी का दूसरा म्यूजिक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ का है जादू

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से अनुबंध होने के बाद अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी का दूसरा धमाकेदार म्यूजिक वीडियो सांग “जब से बाहरवा गईला” रिलीज होते ही छा गया है। इस सांग को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज से सजाया है, बल्कि वह इस वीडियो में डांस करती भी नजर आ रही हैं। फुल इंटरटेनिंग सांग “जब से बाहरवा गईला” को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर जबसे रिलीज किया गया लोग गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस वीडियो सांग में प्रियंका का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है जैसा पहले किसी ने देखा नहीं होगा। प्रियंका रेवड़ी का साड़ी में डांस वाकई मदहोश कर देने वाला है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत के वीडियो में प्रियंका रेवड़ी बैगनी कलर के ड्रेस और पीले रंग के दुपट्टे में अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका जलवा देखने लायक है। इस सांग के गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक, एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से अनुबंधित होने के बाद प्रियंका रेवड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो “ओठलाली ना खईलs” रिलीज होकर सुपर हिट हो चुका है। अब उनका यह सेकंड सांग है। गौरतलब है कि भोजपुरी की सबसे बड़ी म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने हाल ही में खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी को  एक्सक्लूसिवली साइन किया है। वह इस म्यूज़िक कंपनी की फ़िल्म और म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएंगी। प्रियंका रेवड़ी की पहली भोजपुरी फ़िल्म पवन पुत्र भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई थी, जिसमें वह पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ नजर आई थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *