समर सिंह के नए होली सांग “बैगन वाला” ने यूट्यूब पर मचाया प्रचण्ड

मुंबई| भोजपूरी के देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त होली वीडियो सांग “बैगन वाला” आज रिलीज होते ही युट्युब पर गर्दा उड़ा रहा है। समर सिंह का यह वीडियो सांग काफी शानदार गीत है। इस गाने को भव्य ढंग से शूट किया गया है जिसमें समर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा है। कुछ घंटे में ही इस गीत को काफी लोगों का प्यार मिला है। जी हां , समर सिंह ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलिज हुए इस गीत को काफी व्यूज मिल रहे हैं। इस होली गीत को समर सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गाया है। इसका वीडियो भी देसी स्टाइल में शूट किया गया है। रियल लोकेशन्स पे फिल्माए गए वीडियो में समर सिंह के जलवे दिखाई दे रहे हैं।
इस होली गीत को समर सिंह ने गाया है। समर सिंह के इस गाने को आलोक यादव ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है ए डी आर आनंद ने। इसके वीडियो गाने को बडी खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया गया है। समर सिंह के इस होली वीडियो सांग में समर सिंह धमाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में समर सिंह की स्टाईल कमाल लग रही है। इस गाने को उनके फैंस और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
आपको बता दें कि समर सिंह को देसी स्टार का खिताब दिया गया है और इस गाने में भी उनकी देसी झलक साफ नजर आ रही है इसलिए दर्शक इससे खुद को जोड़ पा रहे हैं। गाने का वीडियो रँगों के माहौल में डूबा हुआ है और उस पर से समर सिंह का देसी अवतार उनका चिरपरिचित स्टाइल ऑडिएंस खूब लाइक कर रही है। होली के इस सीजन में उनका यह होली गीत बहुत ज़्यादा देखा जा रहा है। समर सिंह ने अपने फैन्स को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह होली गीत अपने आप मे एक माइल स्टोन गाना है जिसे दर्शको ने खूब सराहा है। इस होली गीत को समर सिंह ने एक यादगार गाना बना दिया है। आप एक बार देखें इस गाने को आप बार बार देखना चाहेंगे।