पवन सिंह और चांदनी सिंह का घातक होली डांस ‘होली में देवरओसंग ‘ का इंटरनेट पर तहलका, देखें धमाकेदार वीडियो
मुंबई| भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह तथा म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में खूब पॉपुलर है। यही कारण है कि इस जोड़ी की फिल्में से लेकर म्यूजिक एल्बम तक सुपरहिट साबित होते हैं। इस बीच पवन सिंह और चांदनी सिंह का एक होली पर आधारित भोजपुरी गाना ‘होली में देवरओसंग ‘ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यह गाना है भोजपुरी फिल्म घातक का जिसका निर्माण याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने किया है जबकि निर्देशक हैं टीनू वर्मा। यह फिल्म जल्द ही रिलिज होने वाली है। आलम यह है कि इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहेहैं। इस रोमांटिक और छेड़छाड़ वाले गाने मेंपवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों ने इस गाने में जमकर डांस किया है। इस गानेको इंटरटेन रंगीला नामक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है।