अविनाश शाही, आनंदिता गिरी स्टार फ़िल्म “रिश्ता जनम जनम के” की शूटिंग प्रयागराज में शुरू

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों के स्टार अभिनेता अविनाश शाही की भोजपुरी फ़िल्म “रिश्ता जनम जनम के” की शूटिंग आजकल प्रयागराज में जोर शोर से हो रही है। बबली फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही फ़िल्म के निर्माता सुरेश प्रताप सिंह हैं। जिनकी सोंच भोजपुरी सिनेमा के प्रति काफी सकारात्मक है और लगातार फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। वे साफ-सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर निर्देशक मनोज भास्कर संभाल रहे हैं। जो फिल्म के निर्माता की सोच के अनुरूप फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं। फिल्म के लेखक मनीष दूबे हैं।

यह फ़िल्म सम्पूर्ण पारिवारिक सिनेमा बन रहा है जो फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में अविनाश शाही, आनंदिता गिरी, पृथ्वीराज सिंह, ज्योति मिश्रा, मनीष दूबे, प्राची सिंह हैं। उन सबकी कमेस्ट्री दर्शकों खूब पसंद आने वाली है।

फ़िल्म “रिश्ता जनम जनम के” के संगीतकार अभिषेक पांडेय, मनोज भास्कर हैं। गीतकार रमेश राज मौर्या, अशोक सिन्हा, रवि हैं। डीओपी पवन मिश्रा हैं। फ़िल्म के कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी हैं। मारधाड़ सुयोग थापा, कला गोविन्द ठाकुर का है। ईपी संजू यादव, प्रोडक्शन मैनेजर अशोक भंडारी, हवलदार पाठक हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

गौरतलब है किजैसा कि फ़िल्म का टाइटल है “रिश्ता जनम जनम के”। इस फ़िल्म में रिश्ते की अहमियत पर जोर दिया गया है। फ़िल्म की कहानी और इसका प्रस्तुतिकरण शानदार है। फ़िल्म के निर्देशक मनोज भास्कर एक सुलझे हुए डायरेक्टर हैं, इसलिए वह एक उम्दा फ़िल्म बना रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक मनोज भास्कर अब तक अनोखा बंधन, मेरे जीवन साथी, दिल दिया दिलदार को आदि कई सफल भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। और अब इस समय फ़िल्म रिश्ता जनम जनम के की शूटिंग कर रहे हैं। फ़िल्म की प्रोड्यूसर सुरेश प्रताप सिंह प्रयागराज से ही हैं, इसलिए वे अपने घर, गाँव और आसपास के क्षेत्रों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक शुद्ध पारिवारिक सिनेमा होगा, जो फैमिली के हर लोग साथ बैठ कर देख सकेंगे।

इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अविनाश शाही, आनंदिता गिरी, पृथ्वीराज सिंह, ज्योति मिश्रा, मनीष दूबे, प्राची सिंह, संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, विनोद मिश्रा, सीपी भट्ट, सुरेश पाल, सिम्मी श्रीवास्तव, संजू यादव, विद्या सिंह, रविन्द्र यादव, राम प्रकाश मौर्य, सोनम गुप्ता हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *