जल्द प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाएगी त्रिपुर सुन्दरी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म “हमरे भ‌ऊजी के बहिनिया”

राऊडी हीरो प्रेम सिंह और नीलू शंकर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फ़िल्म संगीतमय पारिवारिक सिनेमा है

राऊडी हीरो प्रेम सिंह की मुख्य भूमिका से सजी त्रिपुर सुंदरी फिल्म्स के बैनर तले बन रही सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “हमरे भउजी के बहिनिया ” बहुत जल्द ही प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाएगी। इसके फर्स्ट लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है और सभी को सिनेमा का इंतजार है। इस फ़िल्म के द्वारा दर्शकों को बहुत दिनों बाद एक बेहतरीन साफ़ सुथरी संगीतमय पारिवारिक फिल्म देखने को मिलेगी।इस की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया में की गई है।

फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक समीर सिंह हैं। समीर सिंह काफी अनुभवी और सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं। फ़िल्म के सह निर्माता हिम्मत सिंह हैं। फ़िल्म की कथा, पटकथा व संवाद शमशेर सेन ने शानदार ढंग से लिखे हैं। इस फिल्म का तानाबाना हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बुना गया है। इस मूवी में केंद्रीय भूमिका में राऊडी हीरो प्रेम सिंह हैं। उनकी भूमिका इस फिल्म में काफी अलग है, जोकि दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाला है। फिल्म की नायिका नीलू शंकर सिंह हैं। इस फ़िल्म में हीरो हिरोइन की केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को खूब भायेगी। फ़िल्म में प्रेम सिंह और नीलू शंकर सिंह का रोमांस और उनकी मासूम मोहब्बत देखने लायक है।

वर्सटाइल एक्टर देव सिंह इस फ़िल्म में एक अलग व महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। जैसा कि फिल्म के टाइटल है यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जिसमें प्रेम सिंह और नीलू शंकर सिंह की जोड़ी दर्शकों को अपना कमाल दिखाएगी। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों को केंद्र में रखकर निर्मित की गई है, जोकि आज के दौर की भोजपुरी फिल्मों से एकदम अलग होगी। यह फिल्म देखने के बाद दर्शकों को राजश्री की फिल्मों की याद ताजा हो जायेगी। फिल्म का गीत संगीत भी बहुत ही मधुर बनाया गया है, जो कि फिल्म की कहानी से जुड़ा हुआ है। फिल्म में कुल आठ गीत हैं, जो अलग-अलग फ्लेवर के हैं।

फिल्म हमरे भउजी के बहिनिया के संगीतकार अजय सिंह ( ए.जे.) हैं। छायाक़ार अमिताभ चन्द्रा, एडिटर संतोष हरावड़े, नृत्य निर्देशक अशोक (दादा), कुमार प्रीतम, विकास सिंह, कला निर्देशक विकास, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव हैं। कथा पटकथा संवाद शमशेर सेन का है। गीतकार बिट्टू विद्यार्थी, सच्चिदानंद कवच, समीर सिंह हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इसमें मुख्य भूमिका में प्रेम सिंह, नीलू शंकर सिंह, देव सिंह, विद्या सिंह, समीर सिंह, रिंकू भारती, अंगद सिन्हा, सर्वोत्तम सिंह, सूरज गोस्वामी, राकेश पाण्डे, चन्दन मिश्रा आदि हैं। इस फिल्म को रिलीज करने के बाद निर्माता निर्देशक समीर सिंह अपनी दूसरी खूबसूरत भोजपुरी फिल्म “जान तू जहान तू” का निर्माण शुरू करेंगे, जिस के लिए हीरो हीरोइन और दूसरे कलाकारों का चयन जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *